google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर शिवसेना और कांग्रेस का साझा समर्थन, बिजनौर से होकर गुजरने की मांग तेज

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

चांदपुर , गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को शिवसेना के जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका परिषद चांदपुर चेयरपर्सन पति शेरवाज पठान से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से होकर निकालने की मांग पर जोर दिया और एक-दूसरे को तन-मन-धन से समर्थन देने का आश्वासन दिया।

शेरवाज पठान ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्ञात हुआ है कि गंगा एक्सप्रेसवे का रूट बदला जा रहा है और यह बिजनौर को दरकिनार कर दिया गया है, जो जिले की जनता के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि बिजनौर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि है — यह महात्मा विदुर जी की धरती है — और यहां से होकर एक्सप्रेसवे गुजरना जिले के विकास और रोजगार के लिए आवश्यक है।

शिवसेना जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने भी पूर्ण समर्थन जताते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर का जुड़ना केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि जनता की आकांक्षाओं का सम्मान है। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि यदि एक्सप्रेसवे का रूट बिजनौर से नहीं निकला तो कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और आम जनता मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगी।

इस मुलाकात को जिले की राजनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि दो भिन्न विचारधाराओं के दलों का यह एकजुट रुख गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर जनभावनाओं की गहराई को दर्शाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)