अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)26 नवम्बर 2024:– आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र रेलवे लाइन किनारे बसे शर्मा बस्ती में रेलवे ने एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया है. रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चिन्हित 70 कच्चे व पक्के मकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू किया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर रेल प्रशासन द्वारा आरपीएफ समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। मौके पर मौजूद आदित्यपुर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में ही अवैध तरीके से रेल किनारे बसे लोगों को नोटिस देकर खाली करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। बिना किसी विरोध के रेलवे द्वारा अतिक्रमण अभियान जारी रखा गया। जहां लोग अपने घरों के सामने आशियाना टूटता देख मायूस हुए।
रेलवे ट्रैक साइडिंग का होगा निर्माण
दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन आरआईटी रेलवे पुल से लेकर 800 मीटर तक रेलवे लाइन किनारेअतिक्रमण हटाए जाना है। जहां रेलवे द्वारा ट्रैक रेलिंग मशीन स्थापित होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



