google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रैपुरा में सांसद लता वानखेड़े का भव्य स्वागत

रैपुरा।रानी अवंतीबाई चौक पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े का मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी के नेतृत्व में श्रीफल और साल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बालचंद लोधी बघवार,अशोक व्यास,साहब लोधी,उमेश अग्रवाल,गुड्डा मोदी,सन्ती सोनी,बंटी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। सांसद के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, और सभी ने उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके साथ संवाद किया और आत्मीय माहौल में यह भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सांसद लता वानखेड़े ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है और वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।यह कार्यक्रम क्षेत्र में एकता और समर्पण का प्रतीक बना, जहाँ सभी ने मिलकर सांसद महोदया का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)