राजद के चांदन प्रखंड अध्यक्ष दुसरी बार सर्वसम्मति से बने अशोक यादव*

*
दैनिक समाज जागरण
——————-
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
———————–


चान्दन/बांका/शुक्रवार 2 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण भवन चांदन निर्वाचित पदाधिकारी सह अध्यक्ष राजहंस पंडित की उपस्थिति में बैठक कर राजद का प्रखंड अध्यक्ष चांदन के सर्वसम्मति से दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव को चुना गया। और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सिलजोरी पंचायत के वार्ड सदस्या ललिता देवी को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल किया। जिससे राजद में खुशी का माहौल देखी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्वाचित पदाधिकारी राजहंस पंडित ने बताया कि ‌ प्रखंड अध्यक्ष बनाने का मुख्य उद्देश है की ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी पार्टी को अवगत कराना तथा जनसंपर्क पर समस्या निपटारा करना, तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्या निदान करने की बात कही। बैठक में उपस्थित पलटन यादव, सुरेश यादव, मिठन यादव, मुखिया प्रतिनिधि भैरो मरीक, सीताराम यादव प्रमोद कुमार यादव, आशुतोष कृपा मूर्ति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया तुलसी रजक, युवा नेता पवन यादव, बिनोद यादव, खुर्शीद अंसारी, राजेंद्र प्रसाद यादव,गोविंद यादव, भीम लाल यादव,गेना लाल यादव,मुखिया शंभू यादव के अलावा दर्जनों राजद कार्यकर्ता थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)