google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजेश्वर भार्गव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मस्तुरी विधानसभा से दावेदारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को दिया आवेदन

समाज जागरण ब्यूरो

मस्तुरी। प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी की अपनी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है इसी कड़ी में सोमवार को वर्तमान जिला पंचायत सभापति मस्तुरी बिलासपुर राजेश्वर भार्गव ने मस्तुरी विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ अपनी दावेदारी का आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय को दिया। इस अवसर पर सभापति भार्गव ने कहां मुझे जिस प्रकार समस्त कांग्रेसजन और क्षेत्रवासियों का अभी तक सहयोग और आशीर्वाद मिला है और आगे भी मिलता रहेगा मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में मैं उनकी भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा मैं कांग्रेस जन और क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)