
कमल सिंह लोधा
दैनिक समाज जागरण
राजगढ़ – राजगढ़ जिले के पडिया गांव में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का विशाल सत्संग समागम का आयोजन हुआ इस विशाल सत्संग में भाईचारे का संदेश देते हुए सभी जातिवाद को खत्म करना व समाज से नशे को दूर करना समाज में फैल रहे आडंबर को समाप्त करना ऐसी कई कुर्तियों पर जोर देते हुए एलसीडी के माध्यम से एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया इस विशाल सत्संग ने पवित्र धर्म के पवित्र शास्त्रों के आधार पर शास्त्रों में छुपे गूढ़ रहस्य को श्रद्धालुओं के सामने रूबरू किया गया सत्संग में आए कई श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज जी का विशाल सत्संग का लाभ उठाया नियम और मर्यादा में रहकर भक्ति करने का संकल्प भी लिया जिसमें नए श्रद्धालु संत जी से नाम दीक्षा लेते हुए नजर आए संत रामपाल जी महाराज जी ने सत्संग में बताया
तीनों देव कमल दल बसे ब्रह्मा विष्णु महेश,
प्रथम इनकी वंदना फिर सुन सतगुरु उपदेश ।
सत्संग में जिला सेवादार तुलसीदास व लाला दास के साथ कई सेवादार सेवा करते हुए नजर आए सरदार दास ने बताया सत्संग के बाद श्रद्धालुओं को चाय बिस्किट का नाश्ता भी दिया गया सत्संग में कई लोगों को धार्मिक पुस्तकों से अवगत भी करवाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



