google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता*

*

Samaj jagran


नोएडा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दादरी विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी को तीसरी बार समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। वही सेक्टर पी-3 ग्रेटर नोएडा निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। उनका यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। राजकुमार भाटी के पास राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है। वह लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उनकी गिनती पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता के रूप में होती है। वही महेश आर्य विधान परिषद सदस्य रहे है और वह अपनी बात को दमदार तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने दोनों प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि उनके मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा जिले के दोनों नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से जिले में समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी।
 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)