google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बभनी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजीं राखियां

समाज जागरण/ अकबर अली

सोनभद्र। बभनी क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के स्नेह प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन नगर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों को इस पर्व का इंतजार साल भर से रहता है। जब वह भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी खुशहाली और लंबी उम्र के लिए कामनाएं करतीं हैं। पर्व पर बच्चों में खासा उत्साह रहा और बच्चे जहां अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए सुबह से तैयार रहे वहीं बालिकाएं भी भाई को टीका लगाने, आरती करने पूजन की थालियां सजाने में व्यस्त रहीं। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी फिर आरती उतारी मीठा खिलाया। में यह सिलसिला पूरे दिन चला।

बाजारों में राखी मिठाई और फल खरीदने का दौर जारी रहा। भाई बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बभनी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को आजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों समेत देशवासियों को कोरोना से बचाने की दुआ की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।

त्यौहार पर सभी वर्ग के लोगों में अच्छा खासा उत्साह रहा। पर्व को लेकर बधाों में तो उत्साह रहता है ही इस बार बड़े-बुर्जुगों में इस त्योहार को मनाने की उमंग रही। वही मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन के दिन मिठाइयों की दुकान पर भीड़ दिखाई दी इसके बावजूद इस त्योहार को मनाने के लिए उत्साह कम नही रहा। शाम-शाम तक बहनों का ससुराल से भाइयों के यहां आने का सिलसिला चलता रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)