google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रलिया मे ग्राम स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,, मुख्य अतिथि के रूप मे रहे जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस ग्रामीण रेवाशंकर साहू

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी ।ग्राम स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम रलिया में संपन्न हुआ कबड्डी प्रेमी खिलाड़ी बड़ी संख्या में भाग लिए इस कार्यक्रम मे रलिया सरपंच किशोर भार्गव की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि के रूप मे रेवा शंकर साहू जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस ग्रा. बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि देवी लाल साहू, राजेश साहू सुखरीपाली, भीम साहू हरदाडीह थे रेवाशंकर साहू ने संबोधन मे कहा खेलों के प्रति भूपेश सरकार ने युवाओं में उत्साह जगाने के और छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ”खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” नारा दिया है. खेल खेलने से स्वस्थ तन स्वस्थ मन रहता है वही विजेता टीम रही रलिया अजीत टीम को प्रथम इनाम ₹4001 एवं कप उप विजेता रलिय संजू टिम ₹3001 एवं कप तृतीय इनाम अकलतरी 2001 एवं कप चतुर्थ रही जयरमनगर ₹1001 एवं कप देकर उत्साह वर्धन किया गया बेस्ट ऑल राउंडर नंदू मैत्र, बेस्ट रेडर संजू चंद्राकर , बेस्ट केचर सुनील यादव का भी उत्साह वर्धन किया गया आयोजक गण मे रामेश्वर साहू, सेतु राम मैत्री ,संतोष यादव, ऊमा शंकर मैत्री ,रामनिहोर साहू ,भागबली मैत्री,शंकर सिदार, श्याम लाल साहू एवं समस्त ग्राम वासी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)