google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता लावर भोथीडीह के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा स्पर्धा युवाओं को आगे आने के लिए बेहतर मंच है।



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर ।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लावर भोथीडीह में व्बायस इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लगातार चल रहे प्रतियोगिता में क्षेत्र से अनेकों क्रिकेट टीमों ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया जिसका शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा, पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया गया था।मुख्य अतिथि अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्पर्धा युवाओं को आगे आने के लिए बेहतर मंच है।जिसमें जीतते हुए फाइनल मैच कर्रा और भोथीडीह के बीच खेला गया जिसमें भोथीडीह ने शुरुआत बैटिंग करते हुए बारह ओवर के मैच में 89 का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए कर्रा टीम ने दस ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करते हुए रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया। प्रथम स्थान कर्रा टीम पहला ईनाम ईक्कीस हजार व शील्ड द्वितीय ईनाम ग्यारह हजार व शील्ड और तीसरा ईनाम मस्तूरी टीम ने जीत हासिल करते हुए पाँच हजार व शील्ड अपने नाम किया।भोथीडीह समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया और कहा सरकार द्वारा दिए जा रहे खेल के मदद के बारे में बताया गया, सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, किस तरह से आप खेल में आगे बढ़ सकते है और अपने आर्थिक स्थिति को खेल के माध्यम से सुधारा जा सकता है, समापन मैच में उपस्थित मुख्य रूप से कांग्रेस नेता अशोक राजवाल जी,विशिष्ट अतिथि नितेश सिंह जी, चंदन कैवर्त जी, हर प्रसाद जी, परसराम जी, कुंवर जी, हीरालाल जी, सनद जी, सुखनंदन, कुंजराम,जगेशवर, राजेश जी, डा सुरेश, रामेश्वर, कन्हैया, राहुल, विजय रत्न, सोमू, गौरीशंकर, उमेश श्यामता, कामता, आनंद, केतु, गजेन्द्र राज ग्राम वासी, खिलाड़ीगण एवं समस्त क्रिकेट समिति के लोग आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)