दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज
चतरा (झारखंड) 31 मार्च 2023 हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा मे गुरुवार को रामभक्तो ने रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमे राम धुन पर हज़ारो भक्तो ने नाचते गाते शोभा यात्रा मे शामिल हुए भक्तो के द्वारा जगह जगह कला का प्रदर्शन करते नज़र आये शोभायात्रा मे पांडेपुरा रामनवमी कमिटी के सदस्य अध्यछ संतोष साह ,कोषाध्यछ अशोक साह ,संरक्षक रंजीत माथुर,राजेश मेडिकल और कमिटी के सक्रिय सदस्य भी शामिल हुए । शोभायात्रा मे प्रशाशन की सजगता देखने को मिली पिकेट प्रभारी नितेश कुमार दुबे और उनकी टीम ने शोभायात्रा को संरक्षण देते नजर आये ग्रामीणों द्वारा जगह जगह रामभक्तो के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गयी थी जो धर्म के प्रति जागरूकता को दर्शा रही थी। शोभायात्रा पाण्डेयपुरा बाजार से गांव के आस पास के इलाको मे घूमते हुए जगह जगह जय श्री राम के नारे लगाते रहे और जय श्री राम के नारे से पुरा पाण्डेयपुरा गुंजायमान हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



