मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर गुरुवार को मां कामाख्या धाम में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के साथ ही कई अन्य जिलों के घुड़सवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का घोड़ा सबसे आगे रहा।
मां कामख्या धाम मेन गेट के सामने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 26 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले चरण में घोड़ों को तीन-तीन चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। इस घुड़दौड़ में आखिरी चरण में सात चेतक पहुंचे। प्रतियोगिता में बिहार प्रांत के आरा निवासी कृष्णानंद पांडेय का चेतक सबसे आगे रहा। दूसरे स्थान पर मऊ जनपद के धर्मशंकर यादव प्रधान का चेतक रहा। वही तीसरे स्थान पर डॉ राजेन्द्र निवासी जलदहा बिहार का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार दिलदारनगर के शम्भू खरवार रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रुप से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, हेराम सिंह आदि का मुख्य योगदान रहा। निर्णायक मंडल में भोला जी, सुधीर सिंह, तारिक खान, कलाम खान एवं संजय सिंह शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि हमारे जन्म से पहले ही यहां चेतक प्रतियोगिता होती रही है। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी इसका आयोजन किया जाता है। आज के आधुनिक युग में जहां लग्जरी गाड़ियों और हाइ टेक्नोलॉजी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। वैसे मैं चेतक प्रतियोगिता अपनी पुरानी सभ्यता और परंपरा को याद दिलाता है। यह स्थल भाईचारा का, मोहब्बत का, प्यार का, अपनापन का और अपनत्व का स्थल है। परम्परा से ही क्षेत्र की ख्याति होती है।
इस मौके पर एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया, सीओ जमानिया विधि भूषण मौर्य, नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया, एवं विपिन चौरसिया, प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह धनजी, दुर्गा चौरसिया, राकेश उपाध्याय, कुंवर मनीष सिंह, विकास सिंह, गिरीश राय, आकाश सिंह कक्कू, कमलेश सिंह, रिंकू जायसवाल, शैलेश सिंह, श्रवण गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, अजित गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
- समाज जागरण का आज 29 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 29 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी का शिक्षक संघ ने किया स्वागतचोपन बीआरसी में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर किया अभिनंदन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जताई उम्मीद समाज जागरण सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी…
- नवीनगर के बभंडीह गांव में छापेमारी, 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली…
- हूटर और प्रेशर हॉर्न पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से नष्ट किए करीब 500 प्रतिबंधित उपकरणध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस का अभियान, काली फिल्म और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर भी कार्रवाई समाज जागरण सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने प्रतिबंधित हूटर, प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज करने वाले साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…
- सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल का भव्य आयोजनबिकास रायब्यूरो चीफ गाजीपुरसमाज जागरण सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । इस उत्कृष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चीफ मेनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर आनंद सिंह जी एवं मैनेजेजिंग…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




