google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

**राम मंदिर ट्रस्ट की सीबीआई जांच और पुनर्गठन की मांग, हिन्दू महासभा ने उठाए सवाल**

*नोएडा/गुरुग्राम।** अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने हरियाणा दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग उठाई। उन्होंने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे, दान राशि और आभूषणों को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।



हरियाणा पहुंचने पर डॉ. शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष सतीश रावत, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष गोविंद खटाना, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष दिलबाग यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम में प्रताप चौधरी के नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े सभी आरोपों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही ट्रस्ट के खातों, आय और व्यय का सीएजी द्वारा फॉरेंसिक ऑडिट कराने की भी मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावे और दान राशि के दुरुपयोग तथा गबन की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आरोपों से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा तथा निर्मोही अखाड़ा को ट्रस्ट में उचित प्रतिनिधित्व देने की बात भी कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

**(नोट: उपरोक्त समाचार में व्यक्त आरोप और मांगें अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर आधारित हैं। संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।)**


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)