google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शांति पुर्ण तरीके रामनवमी त्योहार में अखाड़ा जुलूस के साथ हुआ सम्पन्न

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन:हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आनन्दपुर ओ पी क्षेत्र पुर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत गोंरा के खेल मैदान में रामनवमी उत्सव को लेकर अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया। जूलूस में आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गोंरा,मंझला डीह,डांडी गांव के लोगों द्वारा डीजे के धुन पर लाठी डंडा भाला फरसा आदि हथियार से कलाबाजी कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वही प्रशासनिक दिशा निर्देशानुसार शाम 5:00 बजे अखाड़ा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा दिया गया। इस आयोजन में भीड़ को नियंत्रित एवं निगरानी में आनंदपुर ओपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, आदि के अलावा सूइया थाना पुलिस बल तैनात रहे। जहां अखाड़ा को आनंद लेने में हजारों की संख्या में महिला पुरुष का भीड़ जमा रहा। इस मौके पर पूर्वी कट सकरा के पूर्व मुखिया भैरो मरीक, वार्ड सदस्य संजय ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव, बलदेव यादव ब्रह्मदेव यादव बली यादव खेमन यादव बिरजू यादव सुरेश यादव उमेश यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)