विजय शंकर पाण्डेय जिला संवाददाता/समाज जागरण
खलियारी सोनभद्र
रामगढ मार्केट कस्बा कसारी स्थित सब्जी मंडी में संचालित कंपोजिट अंग्रेजी बियर एवं देसी शराब की दुकान को लेकर व्यापार मंडल के नेतृत्व में रामगढ़ के व्यापारियों ने दुकान को बंद कर कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है व्यापारियों का आरोप है कि रामगढ़ कस्बा कसारी मंडी में संचारित हो रही अंग्रेजी बियर देसी शराब की दुकान को लेकर रोज आए दिन कोई ना कोई अप्रिय घटना घटित हो रही है जिससे क्षेत्र में नशे का लत युवाओं को बर्बाद कर रहा है.

जिस कसारी मंडी में अंग्रेजी बियर देसी शराब की दुकान उसी के ठीक सामने पीछे एक कोचिंग संस्थान खोलकर लड़के लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है उसी दुकान से कोचिंग आने जाने में शराबियों के द्वारा छात्राओं पर छिटा काशी किया जाता है जिसको लेकर रामगढ़ व्यापार मंडल उग्र होकर धरना विरोध प्रदर्शन किया जारहा है व्यापारियों की मांग है कि यहां से दोनों दुकान तत्काल हटाई जाए दुकान पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन दे रहे हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



