google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रांची के मंत्री आलमगीर के PA के नौकर के घर से मिला नोटों का जखीरा, मंत्री के PA के घर सहित इन जगहों पर भी कार्रवाई

रांची में टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का कैश हुआ बरामद

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड

रांची (झारखंड) 06 मई 2024:–सूत्रों के मुताबिक, ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है.

झारखंड में टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की  बड़ी कार्रवाई आई सामने आई है. PMLA के तहत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर रेड की खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है. साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर रेड की खबर भी है. 

सेल सिटी समेत कई जगहों पर रेड हो रही है. झारखंड के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के परिसरों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान करोड़ों का कैश भी बरामद हुआ है. रेड के दौरान जो कैश बरामद हुआ है, फिलहाल उसकी गिनती जारी है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)