समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सीमित संसाधनों के उपयोग से भी हम समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं और रेंजर्स का यह प्रशिक्षण प्राकृतिक संसाधनों से हमें आपदाओं से संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उक्त बाते पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सेवापुरी की प्राचार्य प्रो सुधा पाण्डेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अर्चना गुप्ता ने स्कार्फ और पुष्प गुच्छ प्रदान कर प्रो. पाण्डेय का स्वागत किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सत्यनारायण वर्मा ने कहा कि रेंजर्स का प्रशिक्षण छात्राओं में आपदा प्रबंधन की भावना जाग्रत करता है। और विषम परिस्थितियों में लड़ने का जज्बा पैदा करता है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो अर्चना गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षक रामेश्वरी और उमेश कुमार की प्रशंसा किया। इस अवसर पर प्रो. कमलेश वर्मा, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, डॉ घनश्याम कुशवाहा, डॉ कमलेश कुमार सिंह,डॉ सौरभ सिंह, डॉ सुष्मिता, डॉ प्रिया मिश्रा, राम किंकर सिंह, मिट्ठू राम, दयाराम सहित प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



