google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खैर कोतवाली क्षेत्र के सामने रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के परिसर के अंदर एक छात्र ने पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र के पैर में गोली मारकर किया घायल

खैर कोतवाली क्षेत्र के सामने रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के परिसर के अंदर एक छात्र ने पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र के पैर में गोली मारकर किया घायल




रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

अलीगढ़ खैर कोतवाली क्षेत्र के सोमना रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार की दोपहर स्कूल के अंदर गोली कांड हो गया। छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुकुल स्कूल में हुए इस गोली काड के बाद एक छात्र के पैर में गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। तो वही स्कूल परिसर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनते ही कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों में खलबली मच गई और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्कूल परिसर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनते ही छात्र अपने-अपने कक्षाओं से निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगे। तो वही छात्र के पैर में गोली मार कर भाग रहे आरोपी छात्र को मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ ने भागने से पहले ही दौड़कर दबोच लिया। तो वही गोली लगने से घायल छात्र को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के लिए अलीगढ़ जिला मलखान अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरुकुल स्कूल के अंदर गोलीकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को लोगों की गिरफ्त से अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले गई है। स्कूल में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)