सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा में जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा के अध्यक्षता में सत्य एवं अहिंसा के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती उनके तैलीय चित्र पे पुष्प अर्पित कर मनाया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर तारानंद सादा ने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा महात्मा गांधी जी देश ही नहीं विश्व को आदर्श, सिद्धांत, कर्मठता, अहिंसा, संकल्प का बोध करा कर मानवता, सौहार्द, एकता के विचारों को जन-जन के मन में स्थापित करने वाले महानायक थे उनके विचारों को आज खत्म करने की कोशिश किया जा रहा है परन्तु जब तक ये धरती रहेगा महात्मा गांधी जी के विचारधारा को खत्म नही किया जा सकता है। उनका सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत ‘सत्याग्रह’ था, जिसमें अहिंसा और सत्य का पालन करके लोगों को आपसी बैर और असमानता के खिलाफ लड़ने का मुलमंत्र देकर देश को आजादी दिलाई शास्त्री जी ने गांधीजी के साथ संघर्ष किया और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने खुद को एक साधारिता के प्रति प्रतिबद्ध किया और ‘जय जवान, जय किसान’ के ऐतिहासिक नारा दिया था। शास्त्री ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के समय में अपने नेतृत्व में देश को संभाला और जनता की भरपूर समर्थन प्राप्त किया। तात्कालिक परिस्थितियों में उन्होंने तय की गईl
जयंती कार्यक्रम के बादकांग्रेसजनों ने कार्यक्रम प्रभारी और वरीय नेता डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व मेँ पद यात्रा निकाली गई l
पद यात्रियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि -केन्द्र औऱ राज्य कि एन डी ए सरकार जनहित के मुद्दों को किनारा कर भस्टाचार मेँ लिप्त है l
प्रीपेड स्मार्ट मीटर, नकली दवा, बाढ़ कि समस्या, सर्वे के नाम पर धांधली, रिश्वत खोरी आदि को लेकर सड़क पर पार्टी के नेता राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे साहब और सोनिया गाँधी आवाज़ कर रहे हैं l
डॉ सादा ने कहा कि -बिहार के बिजली विभाग प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा कर जनता कि गाढ़ी कमाई कि वसूली के निजी कंपनीयों को लाभ पंहुचा रही है l उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बिरुद्ध उपभोक्ताओं से बिना सहमति का डरा धमका कर मीटर लगा रही है l
जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि -बिजली बिभाग 15सालों मेँ अपना मीटर बदला है l ज़ब 100वार्ड का बल्ब था तो 200/=₹का बिजली बिल आता था और आज 09 वार्ड का बल्ब जलाता है तो 800/=₹का बिल आता है l यह बिजली विभाग का तानाशाही नहीं तो क्या है l कांग्रेस प्रति जन आंदोलन कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर वापस कराएगी l इसके लिए दिनांक 16अक्टूबर 24 को विजली विभाग कार्यालय पर एक दिवसीय धरना भी देगी l

आज के दोनों कार्यक्रम मेँ प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी -कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, चमक लाल यादव, बिंदेशवरी यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, प्रदेश प्रतिनिधि मो मज़नू हैदर, राम शरण यादव, युबा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, प्रदेश युवा नेता मृणाल कामेश, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उत्तर बिहार मुशहर समाज के अध्यक्ष -प्रेम लाल सादा, शशि भूषण ठाकुर, पिंकी देवी,प्रवक्ता -साकिर हुसैन, मो0महत्ताफ आरिफ, सेवा दल के अनिल कुमार मिस्त्री, कार्यालय प्रभारी बैधनाथ झा, दीवाकांत गिरी, संजय यादव अमीन, राजा पासवान,अजय झा,
कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान,मो मोईन उद्दीन,बनमा अध्यक्ष राम कुमार पासवान, नारायण यादव, सौर कार्यकारी अध्यक्ष पिंकू पासवान,मंगल झा, डेविड यादव, राजा यादव, राजन शेरा,मो आकरम, माहेश्वरी शर्माहरी कृष्ण कुमार, योगेंद्र मिस्त्री, उमेश यादव,मो अफरोज, सुमन कुमार रॉय, अमित यादव, मो0अफ़रोज़ आलम खां आदि ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



