समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर,पलामू (झारखंड)19
अप्रैल 2023:- नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत सम्मान समोराह में पलामू के जिला परिषद उपाध्यक्ष को 17 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल 2023 तक चलने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह सह पंचायतों के प्रोत्साहन पर राष्ट्रीय सम्मेलन सह पुरस्कार समारोह में भाग लेने नई दिल्ली पहुँचे झारखंड प्रदेश के पलामू ज़िले के ज़िला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति के अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटील जी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। सम्मानित होने के बाद ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने इस सम्मान का सारा श्रेय पलामू वासियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान हमारी सम्मानित जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। आगे उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, नाली, बिजली आदि समस्याओं से सबको अवगत कराते हुए पलामू को विशेष रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार से विशेष पैकेज की माँग की।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



