संजयनगर। विवेकानंद जी का जीवन और उनके साहित्य का एक-एक शब्द राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है उनकी शिक्षा उनके विचार राष्ट्र की एकता को मजबूत करते हैं, और युवाओं में शक्ति का सूत्रपात करते हैं उन्हें मजबूत बनाते हैं। उक्त आशय के उद्गार नगर परिषद अमलाई की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने संजय नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणादायिनी एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुति दी गई । संस्था के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र प्रेम कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिस जिसका उपस्थित अतिथियों ,अभिभावकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विश्व प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि विवेकानंद जी ने ज्ञान,साहस और कर्तव्यभाव के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाई। उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को सेवा, समर्पण और विकसित भारत के निमार्ण की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया ।



युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संचालक ललित नारायण मिश्रा ,अभिषेक मिश्रा, रोहिणी पांडे, पूनम मिश्रा के अलावा अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य उन्हें एक स्वस्थ, संयमित तथा अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



