google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले के नौ माह से पांच वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन ‘ए’ दिए जाने का अभियान शुरू



-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अभियान
-जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने राजकीय महिला चिकित्सालय में खुराक पिला की शुरुआत

दैनिक समाज जागरण, बलिया

शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नौ माह से पां वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ दिए जाने के अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को खुराक पिलाई। जिन बच्चों को दवा पिलाई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयंत कुमार और सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा ने भी खुराक पिलाई। जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा से अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली। निर्देश दिया कि सरकार की ओर से जुड़ी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं उसे हर एक मरीज तक पहुंचाया जाए। अस्पताल में आने वाली प्रसूता को सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधा का ख्याल रखा जाए। इस अवसर पर महिला अस्पताल के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)