
हिसार।(राजेश सलूजा) भारतीय पंचनद पार्टी की बैठक पार्टी के संयोजक व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सर्वदानंद आर्य की अध्यक्षता में सुमन हाई स्कूल में आयोजित की गई। पंजाबी समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रबुद्धजनों से समाज हित में संवाद किए गए। मंच का संचालन सुदर्शन कुमार मिनोचा ने किया और गुलशन सेहरा द्वारा सभी बाहर से आए पंजाबी समाज के प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया। पार्टी संयोजक डॉ. सर्वदानंद आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाबी समाज की भलाई के लिए सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद कर राजनीतिक इच्छाशक्ति को जागृत करने में मदद करें। आज की स्थिति में हो सकता है हम जीतने की स्थिति में न हों लेकिन हम हरा जरुर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारे नेता हमें बार-बार गुमराह करते हैं और वक्त आने पर गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं तो उनका इलाज करने के लिए सभी को एकजुट होकर उसका विरोध करना पड़ेगा। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी लोगों के प्रश्नों का बखूबी जवाब दिया। सभा को हिसार लोकसभा प्रभारी सुदर्शन मिनोचा, प्रधान शशि सहगल, सचिव गुलशन सेहरा, फतेहबाद से अनिल वोहरा, पार्षद अमित ग्रोवर, ओम प्रकाश बजाज, हांसी से आचार्य हरीश कुमार, कश्मीरी लाल ग्रोवर, योग स्कूल के संचालक घनश्याम दास पपनेजा, विरेन मेहता आदि ने भी संबोधित किया गया। अंत में सुमन हाई स्कूल के संचालक शशि सहगल द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।
सभा में रमेश ठकराल, रामदास अरोड़ा, वजीर चंद्र नागपाल, डॉ. राजकुमार, मनोज सिंधवानी, इंद्र कुमार, जगदीश मिनोचा, राजेश रेल्हन, दर्शन शर्मा, हरीश शर्मा, सुभाष मुखीजा, तिलक राज अरोड़ा, प्रतीक, चंद्र प्रकाश मेहता, विनोद कुमार मक्कड़, राहुल मक्कड़, गौतम, अनिल कुमार मक्कड़, सुभाष सेठी, तरुण गेरा, राधेश्याम, सुनील चावला, केसरी नंद, रणधीर, अशोक ऐलावादी, कमल बत्रा, ओमप्रकाश सरदाना, ओमप्रकाश धमीजा इत्यादि शामिल हुए।
4 फोटो संलग्र : भारतीय पंचनद पार्टी के संयोजक डॉ. सर्वदानंद आर्य का स्वागत करते पार्टी के नेता। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वदानंद आर्य व उपस्थित लोग।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



