google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ ब्लॉक के 10 गांवों के 405 बनवासी परिवारों में बांटा गया राशन किट

*गरीबों के प्रति सेवा धर्म निभाने का क्रम चलता रहेगा।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा के तत्वावधान मे संस्था द्वारा 10 गांवों के बनवासी परिवारों को राशन सामग्री ( चावल, आटा,तेल, मसाला,हल्दी, नमक) पिछले कई वर्षों से वितरण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 405 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है।


संस्था के निदेशक ने कहा गरीब बनवासी के हित में संस्था हमेशा तत्पर रहेगी जहां तक संभव हो हर प्रयास किया जाएगा की गरीब लोगों को कम से कम दो समय खाने की कमी न हो।
इस सेवा धर्म कार्य को तत्परता से करने में संस्था के अभिषेक मिश्रा, जडावती देवी, अंजू देवी, सीमा सिंह, अतुल यादव सहित अन्य सहकर्मियों का सहयोग लगातार मिल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)