*अमर कृति 54 नाटक लेखन बनी सशक्त पूंजी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी प्रेरणा कला मंच के तत्वावधान में रंगमंच के समर्पित प्रख्यात रंगकर्मी, नाटककार एवं निर्देशक ‘नाट्यश्री मोतीलाल गुप्ता’की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं रंगकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। ‘मोतीलाल गुप्ता’ जी लगभग 33 वर्षों तक प्रेरणा कलामंच वाराणसी से जुड़े रहे और रंगमंच के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के कार्य में निरंतर योगदान देते रहे। उनके निर्देशन और नाट्य लेखन ने अनेक कलाकारों को प्रेरित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े नाटकों के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा कला मंच के सभी कलाकार,नगर के गणमान्य और उनके परिवार के लोग उपस्थित होकर उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘मोतीलाल गुप्ता जी’ ने प्रेरणा कला मंच के लिए मुंशी प्रेमचंद के कहानियों पर आधारित 19 नाटक, 30 नुक्कड़ नाटक, पांच सामाजिक व सांस्कृतिक नाटक, और दो धार्मिक नाटक कुल 54 नाटक का लेखन किया। मात्र 64 साल की आयु में ‘मोतीलाल गुप्ता जी का निधन 5 मार्च 2026 की रात्रि में हो गया था। उनके निधन से रंगमंच जगत में शोक की लहर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



