google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उपलब्धि : रीगल रिसोर्सेस कंपनी स्टाक एक्सचेंज मार्केट में हुई रजिस्टर्ड



🛑 सीमांचल के मक्का किसानों को रीगल ने किया पुरस्कृत
🛑 ट्रैक्टर व बाइक समेत अन्य सामान किए गए वितरित
🛑 मार्च से देश का सबसे बड़ा स्टार्च प्लांट बनेगा रीगल: अनिल किशोरपुरिया

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
गलगलिया (किशनगंज) । मक्का किसानों की मदद से रीगल रिसोर्सेस कंपनी अगले साल मार्च से नंबर वन स्टार्च प्लांट बन जाएगा। कंपनी के नई यूनिट का काम अंतिम चरण में है। यह बातें कंपनी के सीएमडी अनिल किशोरपुरिया ने मक्का किसानों को पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कही।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। कंपनी के सीएमडी श्री किशोरपुरिया, परचेज हेड विवेक लिल्हा, ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवकी अग्रवाल,  स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह, जितेंद्र जैन और सुरेश मौर्य ने संयुक्त रुप से की। मंच संचालन राजेश कुमार कर रहे थे।

अपने संबोधन में सीएमडी ने कहा कि कंपनी इसी साल अगस्त महीने में स्टाक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड हो गई है। यह मक्का किसानों और किशनगंज बासियों के लिए खुशी की बात है। साथ ही बाजार में उथल-पुथल के बीच किसानों के सहयोग से कंपनी आगे बढ़ रही है।


उन्होंने कहा कि अभी कंपनी में साढ़े आठ सौ टन का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। लेकिन मार्च से प्रतिदिन सत्रह सौ टन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। यानी मक्के की खपत दो गुना बढ़ जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने दोनों हाथ उठाकर सहयोग करने की बात कहकर प्रबंधन का हौंसला बुलंद किया। सभा को देवकी अग्रवाल एवं मुखिया प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया। कहा कि रीगल कंपनी के कारण स्थानीय पंचायत से लेकर जिले एवं सीमांचल के किसानों की समृद्धि तेजी से बढ़ रही है।

कार्यक्रम में दो किसानों को ट्रैक्टर, छह को बुलेट बाइक, पांच को टीवीएस रेडर बाइक देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सैकड़ों मक्का किसानों को सिलाई मशीन, इनभरटर, स्मार्ट वांच, मोबाइल व सूटकेस के साथ अन्य पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नरेश शर्मा ने की। इस मौके पर कंपनी के शेखर देवनाथ, अशोक पांडे, कार्तिक चंद्र साव, दीपक झा, संतोष झा, अमित अग्रवाल व सोनू मौर्य समेत अन्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)