ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा (सोनभद्र) में आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025” के अंतर्गत महाविद्यालय की वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएँ — खुशी ख़ान, तनु शर्मा, प्रिंस चौरसिया एवं सोहैल ख़ान — ने जिला स्तरीय ज्यूरी राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की है।
इस उपलब्धि के फलस्वरूप उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तथा वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक — डॉ. संघमित्रा, डॉ. विकास कुमार एवं डॉ. विभा पांडेय — ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।
Sonebhadra #ObraCollege #YouthEntrepreneurship #AavishkaarFoundation
EducationNews #Udyamita #StudentAchievement #UPNews #CollegeAwards
YuvaShakti #SonebhadraNews #FutureEntrepreneurs
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



