कुर्साकांटा।
केएन डिग्री कॉलेज बखरी में स्नातक में नामांकित विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024- 28 में स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 13 से 15 नवंबर तक की जाएगी। सभी नामांकित विद्यार्थियों को रिजस्ट्रेशन करना जरुरी है।
स्नातक में नामांकित छात्रों का सीआईए परीक्षा 18 से
प्रिंसिपल प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि कॉलेज में सीआईए की परीक्षा 18 नवंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में नामांकित सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देना जरूरी है। सीआईए परीक्षा इसी कॉलेज में होगी। इस परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थी को प्रथम समेस्टर की परीक्षा का फार्म भरने नहीं दिया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



