google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नियमित जनता दरबार से लोगों को मिल रहा त्वरित न्याय, दो भूमि विवादों का मौके पर निष्पादन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
8 अगस्त। किशनगंज अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं दूर-दराज के गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अंचल अधिकारी के समक्ष रखीं।


अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित राजस्व कर्मियों से मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कर्मियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फरियादियों को नियमानुसार कानूनी जानकारी एवं उचित परामर्श भी दिया गया।


जनता दरबार में तीन नए भूमि विवाद के मामले दर्ज किए गए, जबकि दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इसके बाद भूमि विवाद से संबंधित कुल 14 मामले लंबित रह गए। इन मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन के लिए अगली तिथि आगामी शनिवार निर्धारित की गई है।


स्थानीय लोगों के बीच अंचल अधिकारी राहुल कुमार की नियमित जनसुनवाई की पहल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि प्रत्येक शनिवार जनता दरबार आयोजित होने से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अंचल अधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। इससे भूमि विवादों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आने के साथ लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।


अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि भूमि विवादों का शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मामलों के त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)