दैनिक समाज जागरण, विजय कुमार सिंह संवाददाता कुटुंबा प्रखंड
औरंगाबाद (बिहार)7 अक्टूबर 2023 :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा श्रीमती रेखा देवी को कुटुंबा विधानसभा का बीएलए 1 बनाया है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर रेखा देवी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में सभी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को बीएलए 2 बनाया जाएगा और घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। बीएलए 1 बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, संड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, कुटुंबा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप कुमार सिंह, कुटुंबा विधानसभा संयोजक जीतू तिवारी, भाजपा नेता ईश्वरी कुमार सिंह, अशोक सिंह, गुड्डू सिंह, मृत्युंजय सिंह, जगन्नाथ आदि लोग शामिल हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



