google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवा पीढ़ी के अग्रदूत स्वामी विवेकानन्द जी को किया याद


समाज जागरण
रामेश्वर वाराणसी
विश्वभर में भारतीय संस्कृति और दर्शन की ज्योति लोगों के मन-मस्तिष्क में प्रज्वलित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नमो नमः सेवा दल बरेमा,जन कवि धूमिल पुस्तकालय खेवली, नेहरू युवा मंडल रामेश्वर, नैपुरा,खण्डा , पचवार,आयर ,आदर्श फाउंडेशन वाराणसी, के युवाओ ने युवा पीढ़ी के अग्रदूत स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने का कार्य किया।
बीडीसी जगापट्टी,रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता ने कहा स्वामी जी लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे।
जनकवि धूमिल पुस्तकालय खेवली में पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल व पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक देवेंद्र पटेल, राजेश विश्वकर्मा व प्रितेश त्रिपाठी ने स्वामी जी को माल्यार्पण कर याद करते हुए खेलकूद का शुभारम्भ किया।
चम्मच दौड़ में प्रथम साक्षी,आँचल ,आर्यन खो -खो में सेजल की टीम प्रथम ,गुब्बारा प्रतियोगिता में खुशी, साक्षी ,प्रिंस,रिया पटेल और दौड़ में प्रियांशु पाल ,आर्यन ,अंश पटेल प्रथम को पेन ,कापी ,पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रितेश त्रिपाठी,राजबली ,भूलई राम,राजेश विश्वकर्मा,प्रियंका,पुष्पा, विनय कुमार भारती,सुनील पटेल ने स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए युवाओं को भारत की एकता और अखंडता को क्षीण होने से बचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर रिषभ तिवारी सुनील पटेल,शिवम तिवारी,रोहित तिवारी,कौशल पटेल,विनय कुमार सहित कई युवा शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)