google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओ का सम्मान समाज की जिम्मेदारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
भूलनपुर में आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सम्मान पर चर्चा की गई।राम वाटिका भूलनपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसाइटी की संचालिका वीणा सिंह ने कहा कि महिलाओं सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है। कहां कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान मिलता है वह समाज और राष्ट्र प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ता रहता है।उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा प्रमुख बिंदु है जिस पर सरकार समाज और परिवार के मुखिया को ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो भावी पीढ़ियां भी स्वस्थ रहेंगी।
इस दौरान यहां पर डॉक्टर हिना सिंह ने महिला स्वच्छता को लेकर आवश्यक जानकारी दी।भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी राजकुमार सिंह, रीता पटेल तथा दीपेंद्र कुमार ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं और किशोरियां उपस्थित थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)