google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होना हमारे जीवन का नया अध्याय – एच. एस. धुर्वे

अनूपपुर।शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होना हमारे जीवन का नया अध्याय आरंभ होने के समान है। हमें शासन की सेवा ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए। उक्त आशय के विचार एच. एस. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनूपपुर में लगभग क्रमशः 38 एवं 35 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा के पश्चात् दो हैंडपम्प तकनीशियन महेंद्र सिंह पटेल एवं रमेश साकेत के सम्मान में बिदाई समारोह में व्यक्त किये। धुर्वे ने दोनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक को इसका पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में विभाग के उपयंत्री- दीपक साहू, नीलिमा सिंह, सहायक यंत्री- विशाल गेड़ाम, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के परिवार के साथ पी. एम. यू. टीम एवं अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)