रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के प्रसिद्ध सुंदरजा आम का पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को वाणिज्यिक स्तर पर निर्यात किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के आम उत्पादकों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग मिलने के बाद सुंदरजा आम की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ी है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने लगा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जीआई टैग के कारण सुंदरजा आम की विशिष्ट पहचान बनी है, जिससे इसके निर्यात को नई गति मिली है। यूएई को पहला वाणिज्यिक निर्यात होने से रीवा के किसानों के लिए वैश्विक बाजार के नए अवसर खुलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में सुंदरजा आम के निर्यात का दायरा अन्य देशों तक भी बढ़ाया जाएगा। इससे स्थानीय बागवानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



