google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कृषि विभाग में संविदा एवं रोजगार दिलाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी कर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। विश्वास जीतने के बाद वे नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूलते थे और उन्हें फर्जी ऑफर लेटर, ज्वाइनिंग लेटर तथा अन्य कूटरचित दस्तावेज सौंप देते थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार आधार कार्ड, फर्जी कर्मचारी पंजीकरण एवं ज्वाइनिंग लेटर, आयकर विभाग के आवेदन पत्रों की प्रतियां, विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार दस्तावेज तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार की ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Muzaffarnagar #UPPolice #JobFraud #CrimeNews #BreakingNews #FakeJob #GovernmentJob #HindiNews #UPNews #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)