
*मुंबई।** मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहीं नवोदित अभिनेत्री एवं मॉडल **रिमझिम मांझी** जल्द ही अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वीडियो **”नौनी नौनी”** के साथ दर्शकों के बीच नजर आने वाली हैं। मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली रिमझिम का कहना है कि यह गीत मनोरंजन से भरपूर होगा और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

रिमझिम मांझी ने बताया कि उन्होंने वर्ष **2024 में “बुंदेलखंड मिस” और “मिस पॉपुलर”** का खिताब अपने नाम किया था। मॉडलिंग में मिली सफलता के बाद उन्होंने अभिनय और म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाए। अब तक वह कई **बॉलीवुड, बुंदेली और भोजपुरी म्यूजिक एल्बमों** में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई **शॉर्ट फिल्मों** में भी अभिनय किया है, जिनमें उनके काम को सराहा गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इनमें सबसे पहले भोजपुरी गीत **”नौनी नौनी”** रिलीज होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रिमझिम का कहना है कि वह हर प्रोजेक्ट में कुछ नया और बेहतर करने का प्रयास करती हैं, ताकि दर्शकों को गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन मिल सके।

रिमझिम मांझी ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब तक जो प्यार और समर्थन मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला भोजपुरी गीत **”नौनी नौनी”** भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा और उनके करियर में एक नया मुकाम साबित होगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



