google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी को लेकर आर आई टी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 16 अप्रैल 2024:– रामनवमी पर्व के पूर्व संध्या पर आर आई टी थाना पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला. जिसमें थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर गश्त किए. फ्लैग मार्च रोड नंबर चार से शुरू होकर 10 नंबर,19 नंबर,बाबा आश्रम,बनता नगर होते हुए विभिन्न चौक चौराहे पर निकाला गया. साथ ही थाना प्रभारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं. उन्होंने पूजा के दौरान लोगो से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी व हुड़दंगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों के सुरक्षा में सदैव तत्पर है. रामनवमी पूजा के दौरान सभी चौक चौराहे एवं विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी विनय कुमार,अवधेश पाण्डेय के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)