google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आस्था और एकात्मकता का सार है नदियां10000 हजार दीपों से सजाया गया चोपन का छठ घाट

सोन–गंगा उत्सव 2024 सोनभद्र, दीयों से लिखा गया।

दैनिक समाज जागरण

चोपन। सोनभद्र। आस्था और एकात्मकता का सार,
आइए, मनाएं नदियों का त्यौहार के थीम पर दसवें वर्ष गंगा उत्सव के साथ ही गंगा के सहायक नदियों को जोड़ते हुए सोमवार को सायं सोन नदी के तट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। चोपन छठ घाट पर बृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर 10000 दीपों से सोन –गंगा उत्सव 2024, सोनभद्र लिखा गया तथा पूरे घाट को रंगोली और दियों से सजाया गया। घाट पर गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली बनाया गया। वहीं ओबरा से आये कलाकारों द्वारा आकाशवाणी कलाकार एवं पत्रकार मनोज चौबे के नेतृत्व में चंदन शर्मा के ग्रुप ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की |वाराणसी से आए ब्राह्मणों के द्वारा काशी के तर्ज पर सोन आरती का भी कार्यक्रम संपादित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिणा ने सर्वप्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किये साथ में एडीएम सहदेव मिश्रा, एडीशनल एसपी कालू सिंह, चेयरमैन उस्मान अली, ब्लाक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड़, संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह प्रभागीय वनाधिकारी कुंज मोहन वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण ,अधीसासी अधिकारी मधुसुदन जायसवाल,नवल किशोर चौबे आदि मौजूद रहे मुख्य अतिथि द्वारा एक दिया जलाते ही सभी लोगों के द्वारा एक साथ 10000 दियो को जलने के साथ ही यह संदेश दिया गया कि भविष्य में हमें अपने नदियों को साफ रखना है तथा नदियों से ही आस्था और एकात्मकता का सार है। हमें नदियों का त्यौहार मनाना चाहिए यह आने वाली नई पीढ़ियां को बताना होगा कि नदियां हैं तो कल हैं। गंगा उत्सव के जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर कर संदेश दिया गया
इसके पहले कंपोजिट विद्यालय चोपन बैरियर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के बच्चों द्वारा निबंध, चित्र कला प्रतियोगिता, वाद विवाद और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतियोगिताओं में 15 बच्चों को प्रथम, 15 को द्वितीय और तृतीय को प्रशस्तिपत्र दिया गया। यहां विभिन्न विभागों एनआरएलएम के समूह की महिलाओं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया जिससे कि लोग जागरुक हो सके।
कार्यक्रम के संचालन और तैयारी में मुख्य रूप से गुरु शरण श्रीवास्तव, एसडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर, अनिल केशरी,मयंक सिंह के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)