नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर सड़क पर जानबूझकर टक्कर मारने, उनका पीछा करने तथा घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में “रोड सेफ्टी वाला” नामक सोशल मीडिया हैंडल संचालक गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाओं और किशोरियों को निशाना बनाकर उनके साथ हुई घटनाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था और उन्हें फेसबुक एवं यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर फॉलोअर्स बढ़ाने तथा आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास करता था।
दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा आरोपी के सोशल मीडिया खातों और डिजिटल गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
DelhiPolice #CyberPolice #GurmanSingh #RoadSafetyWala #CrimeNews #DelhiNews #WomenSafety #ViralVideo #HindiNews #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



