समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा रोहनिया क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने गुरुवार को वाराणसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों की बिजली ,पानी,सड़क, चकरोड ,खड़ंजा , जल निकासी, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को सुनी। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु फोन के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी एवं जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल, गोविंद पटेल, ग्राम प्रधान संजीव कश्यप, राजेंद्र सोनकर, मनोज बीडीसी इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



