google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली की चपेट में आने से रोलर चालक की मौत

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र की घघरी ग्राम पंचायत में सड़क मरम्मत के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से रोलर चालक मनोज की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान 25 वर्षीय मनोज निवासी मिर्जापुर रोलर को ट्रक पर से खाली कर रहा था। रोलर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तार काफी नीचे झुके हुए थे। तार के संपर्क में आते ही रोलर में करंट उतर गया और मनोज उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा।


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान बिजली के तारों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और सड़क निर्माण के दौरान बिजली लाइनों के पास सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)