दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। बभनी विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
बच्चों को यह भी निर्देश दिया गया कि यदि उनके घर या गांव में कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो, तो वे परिवार के सदस्यों को तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। इन जागरूकता अभियानों का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी, घघरा, खैराडीह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनहर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला,प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, द्वितीय, नवा टोला तृतीय, धनवार ,रहरियाडाड़ और घघरी सहित 125 सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके साथ सभी विद्यालयों वरिष्ठ नागरिकों के समान करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत, छात्रों को विद्यालय और अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने की शिक्षा दी गई। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और अपने वातावरण को साफ रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके। कुछ स्थानों पर बच्चों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर शिक्षक बच्चों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



