google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ द्वारा डैफोडिल पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा बिहार शरीफ
स्थानीय रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ के द्वारा डैफोडिल पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया,इस अवसर पर क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा एवं सचिव डॉ आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक 1 जुलाई को रोटरी का नया सत्र शुरू होता है तथा नए पदाधिकारी कार्यभार संभालते हैं और इसी क्रम में सर्वत्र कल्याणकारी कार्यक्रम होता है! विद्यालय के निदेशक एवं क्लब के पब्लिक इमेज प्रभारी डॉ रविचन्द कुमार ने वृक्षारोपण के लाभ बताये तथा कहा की अपने जन्म दिन, शादी के सालगिरह व माता पिता के बरसी पर कम से कम दो पौधा अवश्य लगाए।जिन्हें जगह का अभाव जो वे छत पर बागवानी करे।इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष राजकुमार जी,भारत भूषण सिंह,डॉ मनोज कुमार,दिनेश केसरिया,शिवानी नंदनी सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित थे !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)