google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईशावास्य ट्रस्ट सदस्यों द्वारा किया गया रुद्राभिषेक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
ईशावास्य ट्रस्ट द्वारा बुधवार को शिव मंदिर प्रांगण जीवरामपुर शंभूपुर गोराई बाजार में सुबह 10:30 बजे से साम 5 बजे तक रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मां कालिका शशि प्रकाश सिंह उपस्थित होकर दुग्धाभिषेक कर बाबा का पूजन किया।संस्था के समस्त पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओ ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में उमेश पांडे ,रितेश पाठक , बाबा सरोज, श्यामरथी ,चन्दन ,गोरखनाथ, सूर्या प्रसाद उर्फ सूरज विश्वकर्मा , देवेंद्र मिश्रा धर्मेंद्र तिवारी, मोहन आदि उपस्थित होकर ओम नमः शिवाय का 108 बार जाप कर जल और दूध अर्पण कर ध्यान साधना किया। इस मौके पर गांव के महिला पुरुष एवं नवयुवक उपस्थित होकर हर हर महादेव का उद्घोष किया । महिलाओं ने सावन माह का भजन गाया और अपनी भक्ति ,प्रेम महादेव को अर्पण किया । रुद्राभिषेक कार्यक्रम अन्त में मन्दिर परिसर में मुख्य अतिथि शशि प्रकाश सिंह एवं पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आपको बता दे कि संस्था के उमेश पांडेय द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया है इस मौके पर पंडित राहुल मिश्रा, पंडित अखिलेश उपाध्याय, संस्था के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार पांडे, अनन्या,समीक्षा,मोहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)