समाज जागरण जूली झा
नोएडा, 12 जुलाई:
नोएडा के सेक्टर-16 स्थित डाकघर में उपभोक्ताओं को अव्यवस्था और मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को यहां स्पीड पोस्ट सेवा दोपहर 1 बजे ही बंद कर दी जाती है, जबकि डाक विभाग के नियमों के अनुसार यह सेवा शनिवार को भी शाम 4 बजे तक उपलब्ध होनी चाहिए।
डाकघर के महिला स्टाफ ने बताया कि शनिवार को स्पीड पोस्ट सेवा केवल दोपहर 1 बजे तक ही मिलेगी। जब उनसे पूछा गया कि पिछले शनिवार को तो 4 बजे तक खुला आज 1 बजे तक ही क्यो? तो महिला कर्मचारी ने बताया कि स्टाफ नही है इसके कारण बंद है क्योंकि संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर है। इसके अलावा, कई बार यह भी देखा गया है कि यदि संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर हो, तो बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए स्पीड पोस्ट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाती है। जिससे ग्राहको को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताई है। एक उपभोक्ता ने बताया, “हम सरकारी सेवा पर भरोसा करते हैं, लेकिन जब तय समय से पहले काउंटर बंद कर दिए जाएं या कर्मचारी न होने के कारण सेवा ही ठप कर दी जाए, तो जनता को भारी परेशानी होती है।”
यह कोई पहली बार नहीं है। पूर्व में भी इस डाकघर से समय पालन और उपभोक्ता सेवा को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या डाक विभाग में किसी को जवाबदेह ठहराया जाएगा?
स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं ने मांग की है कि डाक विभाग इस लापरवाही पर तुरंत संज्ञान ले और सुनिश्चित करे कि पोस्ट ऑफिस में सभी सेवाएं तय समय के अनुसार ही संचालित हों, चाहे कर्मचारी उपस्थित हों या नहीं, उनके विकल्प की व्यवस्था की जाए।
डाक विभाग के पास मे अब एक ही मुख्य कार्य बचे है स्पीड पोस्ट। लेकिन सरकारी कर्मचारी और असफर जानबुझकर प्राइवेट कोरियर सर्विस को फायदा पहुँचाना चाहते है। इस तरह से परेशान करेंगे तो जाहिए सी बात है कि लोग प्राइवेट कुरियर सर्विस के तरफ भागेंगे। सरकार को चाहिए की डाक विभाग जो आज भी लोगों के लिए विश्वास का कारण बना हुआ है उसमे उचित व्यवस्था करें और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करें।



