google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टाटा स्टील हाफ मैराथन में देशभर के धावकों ने दिखाया दम, सुनील और पूजा बने चैंपियन

दैनिक समाज जागरण 29.11.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में रविवार को देशभर से पहुंचे महिला एवं पुरुष धावकों ने अपनी रफ्तार और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई।

21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में सुनील कुमार ने 1 घंटा 4 मिनट 27 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनुपम महतो दूसरे और प्रशांत चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूजा वर्मा 1 घंटा 17 मिनट 55 सेकेंड के साथ विजेता बनीं। फूलन पाल दूसरे और गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के दीप पंडित ने 30 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर बाजी मारी। जमशेदपुर के अर्जुन टुडू दूसरे और अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में लखनऊ की नंदिनी गुप्ता ने 35 मिनट 17 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। केएम ज्योति दूसरे और पूजा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी ने आयोजन को खास बनाया। प्रतियोगिता के माध्यम से फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)