समाज जागरण
मीरजापुर /ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित भैसौड़ वलाय पहाड़ गांव में शनिवार की देर रात्रि हुए एक भीषण सड़क हादसे में कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र निवासी दंपती की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय विकास और उनकी 31 वर्षीया पत्नी सोनम, निवासी बरही, जिला कटनी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में कार चालक 23 वर्षीय हीरालाल निवासी छिबिया, कटनी, 27 वर्षीय हिमांशु निवासी उचेहरा, जिला सतना, 17 वर्षीय सक्षम निवासी नागौद और 40 वर्षीया राधा पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल राधा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों को सूचना दे दी गई है।कार सवार वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे की ख़डी ट्रक में घुसी कार से हादसा हुआ है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



