समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। पंचकोसी मार्ग के किनारे स्थित जगापट्टी गांव निवासी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और ललिता त्रिपाठी ने अपनी 37वीं सालगिरह पर पौधारोपण किया। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर निवास करने वाले प्रत्येक जीव के लिए पौधे जीवनदायी महत्व रखते हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पेड़-पौधे ही सबसे मजबूत ढाल हैं। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करें और दूसरों को भी पौधरोपण करने के लिए प्रेरित भी करें।

पौधे लगाने के साथ-साथ लगाए हुए पौधों की संभाल भी जरूर करें। इसलिए उन्होंने अपनी 37वीं सालगिरह के अवसर पर आम, नीम, जामुन, कनेर, आंवला, पिपल समेत 11 पौधे लगाए। पुत्र प्रीतेश त्रिपाठी ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि जीवन के लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी हो गया है। हरे पेड़ों का कटान बहुत तेजी से हो रहा है। इसी तरह चलता रहा को बिना हरियाली धरती पर प्रदूषण का बोलबाला हो जाएगा और आने वाले समय में नर्क पृथ्वी पर ही दिखाई देने लगेगा।
प्रदूषण को रोकने के लिए पौधरोपण एक अनिवार्य कार्य है। इसीलिए हम सभी को अपना जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य खुशी के मौकों को पौधारोपण करके मनाना चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



