google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, लोढ़ी पुलिस चौकी पर थी ड्यूटी, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*

गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विजय शंकर पाण्डेय जिला संवाददाता/समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। सोनभद्र शक्तिनगर वाराणसी राज्य मार्ग फिर बना किलर रोड लोढ़ी पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल गेट के सामने की घटना घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव भोर की बताई जा रही है घटना पुलिस जांच में जुट गई है।


      जानकारी के अनुसार गोटी बांध निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत यादव उम्र लगभग 54 वर्ष पुत्र रामधनी यादव ग्राम पंचायत गोटी बांध के दो बार ग्राम प्रधान और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे रामसूरत यादव की ग्राम पंचायत में अच्छी खासी पकड़ थी इनके मौत से गांव में मातम छा गया है।

होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे जिनकी ड्यूटी पुलिस चौकी लोढ़ी पर लगाई गई थी भोर में किसी कार्य से रोड पार कर रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घंटों तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो शव को हटाया गया घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


       क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है सीसी टीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)