google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क मरम्मत के अभाव में धूल  से जनता है परेशान, नहीं हो रही है कोई सुनवाई ?*

संवाददाता/ विनोद कुमार सिंह दैनिक समाज जागरण

डाला/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत डाला बाजार के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति आज भी  ज्यों की त्यों  बनी हुई है। बताते चलें रूट डायवर्ट होने के बाद से अस्थाई टेंपो स्टैंड  से लेकर सेक्टर बी चौराहे तक क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर ना तो टोल प्लाजा कंपनी द्वारा काम करवाया गया , और ना ही किसी और  विभाग द्वारा ही कार्य कराया गया। ऐसे में जर्जर हो चुकी संपर्क मार्ग पर आम जनमानस को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़कों पर बिखरे छोटे बड़े गिट्टी और धूल ने तो आम जनमानस को काफी प्रभावित कर दिया है। यूं कहें तो सड़क पर उड़ने वाली धूल से स्कूली छात्र-छात्राए, ग्रामीण, साईकिल सवार और बाइक चालक धूल से परेशान हैं।ऐसे में स्थानीय लोग तथा राहगीरों ने कहा कि शासन प्रशासन के लोग नेता आम जनता सभी इस रास्ते गुजरते हैं लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता फर्क पड़ता है तो वह लोग जो इसके अगल-बगल रह रहे हैं सेक्टर बी चौराहा हनुमान मंदिर के पास आसपास के लोगों से पूछने पर उन्होंने बताया कि  जाने कितनी बार हम लोगों ने अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया । नगर पंचायत डाला को भी  लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती । ऐसे में धूल से निजात कब मिलेगी और यदि हम बात करें तो कभी-कभी नगर पंचायत डाला की तरफ से सड़क पर पानी का फवारा मार कर यह दिखाने की कोशिश की जाती है, कि नगर के नगर पंचायत डाला के द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन इसका संपूर्ण समाधान आज तक नहीं हो पाया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)